Monday, March 17, 2025
HomeBikanerPugalदिवार से गिरने से 34 वर्षीय युवक की मौत

दिवार से गिरने से 34 वर्षीय युवक की मौत

दिवार से गिरने से 34 वर्षीय युवक की मौत
पूगल थाना क्षेत्र की घटना

बीकानेर। दीवार से गिरने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पूगल थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 5 की है। जहां पर दीवार सें गिरने से 34 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतक के पिता जालुराम पुत्र प्रभुराम ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि 19 नवम्बर की शाम को करीब 6 बजे के आसपास उसके बेटे अशोक कुमार दीवार सें गिर गया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisment -

Most Popular