Saturday, March 15, 2025
HomeBikanerबीकानेर में मिड डे मील पोषाहार में निकला मरा हुआ चूहा, देखे...

बीकानेर में मिड डे मील पोषाहार में निकला मरा हुआ चूहा, देखे खबर

बीकानेर में मिड डे मील पोषाहार में निकला मरा हुआ चूहा, देखे खबर

बीकानेर न्यूज़। गुरुवार को शहर की एमएम स्कूल में मिड डे मिल का खाना आने के बाद स्कूल स्टाफ द्वारा खाना परोसने की तैयारी कर रहे थे तभी उनकी नजर किसी चीज पर पड़ी जब स्टाफ ने उसे बाहर निकाला तो हक्के बक्के रह गये। खाने में मरा हुआ चूहा मिला। स्टाफ द्वारा इसकी सूचना स्कूल की प्रधानाध्यापिका को दी। प्रधानाध्यापिका ने इसकी मौखिक सूचना अपने अधिकारियों को दी। लेकिन इस पर कोई कार्यवाही या संज्ञान नहीं लिया गया। मजे की बात है कि चूहा मरा खाना कई स्कूलों में वितरण भी हो गया अगर मरे हुए चूहे से कोई जहर फैल जाता तो कई मासूम बच्चे इसकी चपेट में आ कर बीमार हो सकते थे। और कोई बड़ा हादसा भी हो जाता व् कई बच्चे बीमार होते।

वही एमएम स्कूल की प्रधानाध्यापिका का कहना है की- जैसे ही मेरे स्टाफ ने बताया कि खाने में चूहा मरा हुआ मिला है मैने तुरंत सारा खाना बाहर फैंका दिया और इसकी शिकायत मेरे उच्चधिकारियों को दी। मेरे स्टाफ की सजगता से आज बड़ा हादसा टला गया। अन्यथा कुछ भी हो सकता है। अक्षय पात्र से आने वाले खाने पर ध्यान देना चाहिए। इसको बच्चे खाते है।

- Advertisment -

Most Popular