Wednesday, March 12, 2025
HomeBikanerLUNKARANSARब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनायी देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की...

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनायी देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनायी देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती

बीकानेर न्यूज।लूणकरनसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदराम गोदारा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष गोविन्दराम गोदारा ने उन्हें याद करते हुए कहा कि आज बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जा‌ रहा है। आराम हराम का नारा देने वाले पंडित नेहरू योजना आयोग का गठन कर देश को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ाया। तथा भाखड़ा नांगल डेम के साथ बड़े-बड़े बांध बनवाया। देश को कड़ी चुनौतियों के साथ विकास की ओर आगे बढ़ाया। इस अवसर पर क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष मूलाराम कलकल ओम प्रकाश गोदारा पंचायत समिति सदस्य पूर्व उपसरपंच दीनदयाल मुद्गल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सद्दाम कुरेशी राजेंद्र बिश्नोई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महासचिव शंकर नाथ गौड़ शिक्षक प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष कालूराम ज्याणी सहित पार्टी कार्यकरर्ता उपस्थित रहे ।

- Advertisment -

Most Popular