Friday, March 14, 2025
HomeBikanerपुष्करणा सावा के दौरान 12 घंटे में बांधे 2100 से ज्यादा साफे,...

पुष्करणा सावा के दौरान 12 घंटे में बांधे 2100 से ज्यादा साफे, यश व्यास का किया सम्मान

पुष्करणा सावा के दौरान 12 घंटे में बांधे 2100 से ज्यादा साफे, यश व्यास का किया सम्मान

बीकानेर। पुष्करणा सावा समिति की ओर से रविवार को धरणीधर रंगमंच पर विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लगातार 12 घंटे साफा बांधने का रिकार्ड बनाने वाले यश व्यास का सम्मान किया गया।विधायक व्यास ने कहा कि साफा बांधना एक कला है। यश ने लगातार साफा बांधकर रिकॉर्ड बनाते हुए शहर का गौरव बढ़ाया है। उल्लेखनीय है कि नौरंग (यश) व्यास ने 12 घंटे में 2100 से ज्यादा साफे बांधकर इनफ्लुएंसर बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया है। विधायक व्यास ने यश को रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र, पदक और ट्राफी प्रदान की।

- Advertisment -

Most Popular