राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट: 10वे राउंड में पलटा पासा,भाजपा को बढ़त
नागौर। नागौर की खींवसर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की गिनती शुरू हो चुकी है। पोस्टल बैलट के बाद अब ईवीएम की काउंटिंग शुरू हो चुकी है।
10वें राउंड का परिणाम
नागौर के खींवसर में 10वें राउंड में भाजपा ने वापसी की है, भाजपा को 10वें राउंड में जोरदार बढ़त मिली है। 10वें राउंड में भारतीय जनता पार्टी के रेवंतराम डांगा 3598 वोटों की बढ़त मिली है। 10वें राउंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रेवंतराम डांगा को 7761, रालोपा की कनिका बेनीवाल को 4163 और कांग्रेस की डॉ. रतन चौधरी को 321 वोट मिले हैं।
खींवसर विधानसभा में इस बार 115 सर्विस वोटर और 402 वरिष्ठजनों के वोट पोस्टल बैलट के जरिए आए हैं। खींवसर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बीच प्रमुख मुकाबला है। कांग्रेस यहां बुरी तरह पिछड़ चुकी है।
राजस्थान में आज (शनिवार) 7 सीटों पर उपचुनावों के रिजल्ट आएंगे। 7 जिला मुख्यालयों (झुंझुनूं, अलवर, दौसा, टोंक, नागौर, उदयपुर और डूंगरपुर) पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हुई। इसके बाद EVM के वोटों की गिनती शुरू हुई है। भाजपा 3, कांग्रेस 2 सीट (रामगढ़-दौसा) पर आगे है। देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी और सलूंबर विधानसभा सीटों पर कांग्रेस तीसरे नंबर पर है।
सीट | कौन आगे (पार्टी) | कौन पीछे (पार्टी) | कितने वोट से |
खींवसर (नागौर) | रेवंतराम डांगा (भाजपा) | कनिका बेनीवाल (रालोपा) | 1996 |
झुंझुनूं | राजेंद्र भांबू (भाजपा) | अमित ओला (कांग्रेस) | 30845 |
चौरासी (डूंगरपुर) | अनिल कटारा (बीएपी) | कारीलाल ननोमा (भाजपा) | 6905 |
सलूंबर | जितेश कटारा (बीएपी) | शांता देवी मीना (भाजपा) | 12086 |
देवली-उनियारा (टोंक) | राजेंद्र गुर्जर (भाजपा) | नरेश मीणा (निर्दलीय) | 26557 |
रामगढ़ (अलवर) | आर्यन जुबेर खान (कांग्रेस) | सुखवंत सिंह (BJP) | 4749 |
दौसा | दीनदयाल बैरवा (कांग्रेस) | जगमोहन मीणा (BJP) | 7948 |
पांच सीटों पर विधायकों के सांसद बनने और दो पर विधायकों के निधन की वजह से उपचुनाव हुए हैं। जिन 7 सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उनमें भाजपा के पास सलूंबर को छोड़कर कोई सीट नहीं थी।
दौसा सीट से कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा, देवली-उनियारा से हरीश मीना, झुंझुनूं से बृजेंद्र सिंह ओला, खींवसर से हनुमान बेनीवाल और चौरासी विधानसभा सीट से विधायक राजकुमार रोत के सांसद बन जाने से सीटें खाली हुई हैं। सलूंबर से भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा और रामगढ़ से कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन होने की वजह से सीटें खाली हैं।